Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज फिर झमाझम बारिश की संभावना, जानिए कैसा रहेगा मौसम

देश में इन दिनों मानसून की बरसात भी जारी है। और राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से मानसून के कारण मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी दिल्ली में अलग अल जगह हुई बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और बरसात के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। अब देश के मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार के दिन भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी वीकेंड पर भी राजधानी वालों को बारिश देखने को मिल सकती है।
राजधानी दिल्ली में आज और कल बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में भी हो सकती है। और इस दौरान हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान भी है। जबकि, तापमान 33 से 26 डिग्री के बीच रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं बारिश और मानसूनी हवाओं के चलते दिल्ली की हवा भी लगातार साफ-सुथरी बनी हुई है।बीते कई दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक' श्रेणी में ही है।
दिल्ली में अगले हफ्ते बदले सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक भारत में मानसूनी गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ जाएंगी। और ऐसा मानसूनी गर्त के मध्य भारत में पहुंचने की वजह से होगा। हालांकि इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल तो छाए रहेंगे और वही हल्की बारिश होने की भी संभावना बन रही है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले दो दिन बारिश के आसार कुछ अधिक हैं। पर इसके बाद धूप निकलने से लोगों को उमस परेशान करेगी।
चार डिग्री कम हुआ राजधानी का तापमान
दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे थे। दिन चढ़ने के साथ ही बादल अधिक घने हो गए। दिल्ली के कई इलाकों में दिन के समय हल्की से मध्यम बारिश भी हुई। इसके चलते तापमान में तेजी नहीं आई और मौसम लगातार खुशनुमा ही बना रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम ही है। वही न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस समय का सामान्य तापमान ही है। और यहां पर आर्द्रता का स्तर 95 से 87 फीसदी तक ही रहा।
Also Read: राजस्थान में नदियां-तालाब उफान पर, मानसून फिर एक्टिव से इन जिलों में बारिश का नया अलर्ट हुआ जारी
Also Read:CNG Price: इस राज्य में CNG के दाम पेट्रोल के पार, अब दाम पहुंचे 96 रुपये प्रति किलोग्राम