india job post

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, आज और कल इन जिलों में होगी बारिश

 | 
"monsoon, weather in india, todays weather in india, imd alert for weather, todays weather update, rain alert today, rain alert in states, hindi latest news, monsoon in india,IMD update, uttarakhand rain alert, rain forecast in india, rainfall forecast uttar pradesh, rainfall pattern, monsoon,बारिश, मौसम अपडेट, भारत का मौसम, मौसम की खबर, बारिश का अनुमान, देश का मौसम"

Indiajobpost, Haryana: बंगाल की खाड़ी से सक्रिय हुए मौसम सिस्टम से देश भर में बारिश देखी जा रही है। हरियाणा राज्य में भी रविवार को कई जिलों में बारिश व हल्की फुहार देखी गई। जिससे हरियाणा में गुलाबी ठंड भी दस्तक दे चूकी है। हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले में 97 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ जिलें के नारनौल में 57 मिलीमीटर, रोहतक में 13 मिलीमीटर तो हिसार में 0.3 मिलीमीटर, भिवानी में 8 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक गरुग्राम और नारनौल में बारिश हुई है।

अब भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार व मंगलवार को हरियाणा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने मीडिया से बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव के क्षेत्र बनने तथा पंजाब के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाओं की स्थिति अभी भी बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के आंशिक प्रभाव से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बादलवाई तथा कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है। इसी मौसमी सिस्टम के कारण राज्य में 11 अक्टूबर तक बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील तथा बीच बीच में बादलवाई की संभावना भी है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट रहने की संभावना भी है।

11 अक्टूबर के बाद हरियाणा का मौसम होगा साफ

डा. मदन खिचड़ ने आगे बताया कि 11 अक्टूबर के बाद ही राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ हो जाने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना भी बन रही है।

हरियाणा में अधिकतम तापमान में गिरावट

हिसार में  25.8 सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम

अंबाला में  30.8 सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम

भिवानी में  22.2 सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम

फरीदाबाद में  23.4 सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम

गुरुग्राम में  23.8 सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम

कुरुक्षेत्र में  28 सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम

करनाल में  28.1 सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम

नारनौल में  23.5 सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस कम

रोहतक में  24.2 सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम