Milk Price Hike: गेहूँ के बाद 9 साल के हाई लेवल पर तुड़ी के भाव, क्या? बढ़ेंगे दूध के दाम

Indiajobpost, New Dehli: देश में मानसून की विदाई के साथ बारिश का मौसम भी समाप्त होने के कगार पर आ गया है। लेकिन इस बार बेमौसम बारिश के चलते किसानों को बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पशुओं के चारे के भाव में भी बहुत भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी के चलते हरे चारे और भूसे की भारी कमी की वजह से चारे की कीमत 9 साल के हाई लेवल पर भी पहुंच गए हैं। जानकारों मुताबिक बीते 4 माह में भूसा के दाम में 20 % बढ़ोतरी देखी जा रही हैं
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2022 में भूसा होलसेल प्राइस इंडेक्स 25.54 % तक पहुंच गया है। वहीं चारे के साथ पशुओं को दिए जाने वाले फीड के दाम भी एकदम बढ़ गए हैं। जिससे पशुपालकों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
बीते सितंबर माह में बेमौसम की बारिश से खेतों में खड़ी चारे की फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। जिससे छोटे पशुपालकों की हालत बेहद खराब ही हो गई है। सबसे ज्यादा परेशान राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात राज्यों के किसान हैं। इन राज्यों में बेमौसम भारी बारिश के कारण बाजरा और अन्य खरीफ फसलें भी बर्बाद हो गईं हैं। अब किसानों को दुधारू पशुओं के लिए पशु चारे की चिंता बहुत सता रही है। पशुओं के लिए पारंपरिक भोजन गेहूं का भूसा खरीदना किसानों के लिए काफी महंगा भी हो गया है। इसके दाम बहुत अधिक बढ़ चुके हैं।
इस समय गेहूं और भूसा एक समान
हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गेहूं के भूसे का दाम 2,000 रुपये प्रति क्विंटल तक भी पहुँच गया है। राजस्थान के गेहूं के भाव 2200 रुपये प्रति क्विंटल हैं। कुल मिलाकर गेहूं और उसके भूसे के दाम करीब एक ही समान हो गए हैं। राज्य के स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यही हालत रहे तो गेहूं के भूसे के भाव गेहूं से अधिक हो जाएंगे। वहीं सरसों खली की कीमत भी बढ़कर 3000 रुपये प्रति क्विटंल अब पहुंच गई है। कुछ दिन पहले इसकी कीमत 1600 रुपये प्रति क्विटंल तक थी। दिसंबर 2021 के बाद से पशु चारे की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रहा है।
इस समय में देश में चारे की कमी
उत्तर प्रदेश के झांसी में ग्रासलैंड एंड फोडर रिसर्च इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अमरेश चंद्र का मानना है कि हरा चारा 12 से 15 % कम है। भूसा करीब 26 % तक कम है। इसी कमी की वजह से भूसा के दाम अब बढ़ गए हैं। ऐसा नहीं है कि सरकार को चारे की कमी की जानकारी नहीं है। ग्रेटर नोएडा में 14 सितंबर को हुए वर्ल्ड डेयरी समिट में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि देश के सामने चारे का संकट खड़ा हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Weather Forecast: राजस्थान समेत इन 3 राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR के मौसम पर आया ये बड़ा अपडेट
यह भी पढ़ें: Dhan Mandi Bhav 6 October 2022: हरियाणा की मंडियों में आज का 1509, सुगंधा, सरबती धान का ताजा मंडी भाव
यह भी पढ़ें: Narma Mandi Bhav: फटाफट जानें आज हरियाणा, पंजाब व राजस्थान की मुख्य मंडीयों में नरमा-कपास के ताजा मंडी भाव