india job post

Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी, मौसम विभाग मुताबिक इन जिलों में गिरेगा पारा

 | 
राजस्थान

Rajasthan: जैसे ही दिसंबर शुरू हुआ है। राजस्थान के कई जिलों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड दस्तक दे चुकी है। अगर वर्तमान स्थिति की बात करें तो राजस्थान के 17 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे तक चल गया है। प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में भी पारा अब माइनस की ओर जा रहा है। बीते दिन की बात करें तो यहां तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। गुरुवार को माउंट आबू में पारा जमाव के बिंदू पर भी था। इसके चलते यहां कई स्थानों पर बर्फ भी जम गई। राज्य के मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान में अब सभी जिलों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। माउंट आबू में सर्दी बढ़ने के साथ प्रदेश के शेखावाटी अंचल में भी तापमान में लगातार गिरावट का दौर देखा जा रहा है।

आगामी दिनों में ऐसा बना रहेगा मौसम 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में राजस्थान में तापमान ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर का दौर भी चलेगा । मौसम विभाग मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रीय होने की वजह से ऐसा होगा। जम्मू -कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और हिमपात की संभावना भी है। इससे राजस्थान के तलहटी और मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन भी बढ़ेगी।

जानिए कहां कितना बदला मौसम

प्रदेश के अधिकतर जिलों में शनिवार और रविवार के तापमान में लगभग एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। यानी 3 और 4 दिसंबर के तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं हुए हैं। सबसे कम तापमान की बात करे तो सीकर के फतेहपुर का ही रहा है। शनिवार शाम को रिकॉर्ड किए गए तापमान के मुताबिक यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं चूरू में तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Jodhpur Mandi Bhav: जोधपुर में ग्वार, बाजरी आदि फसलों के ताजा मंडी भाव