Strawberry Farming: स्ट्रॉबेरी की खेती से ऐसे कमाए लाखों रुपयों का मुनाफा, जानिए किसान कैसे करें शुरू

Business Idea: आज के समय में अधिकतर किसान पारंपरिक खेती को छोड़ कर आधुनिक कृषि की और रुख कर रहे है। इसके कई कारण है, पर पारंपरिक खेती के बजाय कोई अन्य फसलें उगा कर उनको अधिक मुनाफा हासिल हो जाता है। अगर आप भी कुछ ऐसी ही खेती करने का विचार कर रहे हैं, तो आज हम आपके सामने एक शानदार आइडिया लेकर आए हैं। और यह एक फल की खेती है, जिसकी देश भर में दिनों दिन मांग तेजी से बढ़ भी रही है। ऐसा ही एक बिजनेस है स्ट्रॉबेरी का, जिसमें आपको अच्छा लाभ भी मिल सकता है।
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के किसान स्ट्रॉबेरी भी खेती की ओर अब रूख कर रहे हैं और अच्छा पैसा भी कमा कर रहे हैं। आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं, जिससे आप लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी विटामिन-C और आयरन से भरपूर फल है। कुछ किस्में जैसे- बेहतर स्वाद और चमकीले लाल रंग वाले ओलंपस, हुड और शुक्सान आइसक्रीम बनाने के लिए बढ़िया माना जाता है। स्ट्रॉबेरी को पर्वतीय क्षेत्रों में उगाने का सबसे सही समय सितंबर-अक्टूबर का महीना है। अगर पौधे को समय से पहले लगा दिया जाता है तो इसकी उपज में कमी भी आ सकती है। पूरी दुनिया में स्ट्रॉबेरी की अलग-अलग 600 किस्में भी मौजूद हैं। हालांकि भारत में व्यावासायिक खेती करने वाले किसान कमारोसा, चांडलर, ओफ्रा, ब्लैक मोर, स्वीड चार्ली, एलिस्ता और फेयर फॉक्स जैसी किस्मों का उपयोग अधिक करते हैं। भारत के मौसम के लिहाज से भी ये किस्में सही रहती हैं।
कैसे करें स्ट्रॉबेरी की खेती ?
भारत में स्ट्रॉबेरी की फसल मार्च-अप्रैल तक चलती है। स्ट्रॉबेरी को खेत में लगाने की दूरी कम से कम 30 सेंटीमीटर तक होनी चाहिए। एक एकड़ में 22 हजार स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाए जा सकते हैं। इसमें फसल के अच्छे होने की संभावना भी रहती है। इसकी खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी भी अच्छी मानी जाती है। फलों को उनके आकार, वजन और रंग के आधार पर भी बांटा जाता है। फलों को कोल्ड स्टोरेज में 32 डिग्री सेल्सियस पर 10 दिनों तक आराम से स्टोर किया जा सकता है। अगर स्ट्रॉबेरी कहीं दूर ले जाना है तो इसे 2 घंटे के भीतर 40 डिग्री सेल्सियस पर प्री कूल भी कर लेना चाहिए।
कितना होता है स्ट्रॉबेरी की खेती पर खर्च?
स्ट्रॉबेरी की खेती काफी महंगी खेती है। एक एकड़ पर स्ट्रॉबेरी की खेती करने में कम से कम 6 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं। इतना ज्यादा खर्च होने का कारण यह है कि इसके पौधे काफी महंगे भी आते हैं। इसके साथ ही मल्चिंग के लिए प्लास्टिक सीट बिछानी होती है। यह भी काफी महंगी होती है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी की पैकिंग के लिए आने वाले डिब्बों और ट्रे की लागत भी काफी अधिक होती है।
स्ट्रॉबेरी की खेती में कमाई
स्ट्रॉबेरी की खेती पर जितना खर्चा आता है, कमाई भी इसमें काफी शानदार भी होती है। अगर मौसम सही हो और स्ट्रॉबेरी की सही देखभाल की गई हो तो एक एकड़ खेत में कम से कम 15 लाख रुपये की कमाई आराम से हो जाएगी। इस तरह छह महीनों में एक एकड़ स्ट्रॉबेरी की खेती आपको 9 लाख रुपये तक लाभ आराम से हो सकता है।
Phalodi Mandi Bhav: आज फलोदी मंडी में मूंग,तिल, नरमा, ग्वार आदि फसलों के ताजा भाव 13 नवंबर 2022