भारतीय मार्केट में आयेगी ये सस्ती 7 सीटर SUV, 10 लाख रुपये से भी कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

7-Seater SUV: अगर आप भी पूरे परिवार के साथ सफर करने के लिए SUV कार लेने का प्लान बना रहे है। जिसका असर आपकी जेब पर भी न पड़े। और मौजूदा समय में ऐसा कोई विकल्प भी आपको नजर नहीं आ रहा है। जो आपके लिए उपयुक्त हो। तो आप थोड़ा इंतजार कर लें। क्योंकि 3 बड़ी कंपनियां भारतीय बाजार में SUVs लॉन्च होने वाली है। चलिए आपको इनके बारे में सारी जानकारी बताते हैं। शुरुआत करते है स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी की महिंद्रा की आगामी Mahindra Bolero Neo Plus SUV से।
MAHINDRA की BOLERO NEO PLUS
महिंद्रा जल्द ही देश में Bolero Neo Plus SUV को लॉन्च भी करेगी। इस मॉडल में थार वाला 2। 2L mHawk डीजल इंजन भी मिल सकता है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स विकल्पों के साथ भी महिंद्रा इसे ला सकती है। इसे दो वेरिएंट्स- P4 और P10 में दो सीटिंग कॉन्फिगरेशन- 7 और 9 सीटों में महिंद्रा द्वारा उपलब्ध कराया जा सकता है। महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमत लगभग 10 लाख रुपये और फुल्ली-लोडेड मॉडल की कीमत 12 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है।
CITROEN की C3 7-SEATER SUV
Citroen C3 पर बेस्ड 7-सीटर SUV को हाल ही में भारत में परीक्षण के दौरान भी देखा गया था। लॉन्च होने पर यह सबसे किफायती 7-सीटर SUVs में से एक हो सकती है, जो अगले साल किसी समय शोरूम तक पहुंच सकती है। नए Citroen 3-रो मॉडल की अनुमानित कीमत 9. 50 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये के बीच में हो सकती है। यह C3 हैचबैच से लंबी भी होगी। अलग डिज़ाइन की ग्रिल, फ्रंट बंपर और लोअर पोजीशन फॉग लैंप जैसे डिज़ाइन बिट्स इसे C3 से कुछ अलग बनाते हैं।
NISSAN की MAGNITE 7-SEATER
निसान इंडिया, मैग्नाइट सब-4 मीटर एसयूवी पर आधारित 7-सीटर SUV को लाने पर विचार कर रही है। इसकी कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक होने का अनुमान भी है, इस प्रकार यह भारत में सबसे सस्ती 7-सीटर एसयूवी में से एक भी हो सकती है। इसके ज्यादातर फीचर्स और डिजाइन एलीमेंट मैग्नाइट 5-सीटर के जैसे ही होंगे। 7-सीटर एसयूवी में समान 1. 0L NA पेट्रोल इंजन (72bhp) और 1. 0L टर्बो पेट्रोल इंजन (100bhp) भी मिल सकता है।