Edible Oil Price: भारत में खाद्य तेल निर्यात घटा, सोया तेल के भाव सुधरे, जानें तेल-तिलहन के ताजा दाम

Indiajobpost, New Dehli: सोयाबीन के गिरते भाव पर मांग निकलने से सोया तेल की कीमतों में कुछ सुधार आया। बाजार में सोया तेल ऊपर में 1160 रुपए प्रति 10 किलो तक बिका। दुनिया के सबसे बड़े खाद्य तेल निर्यातक भारत ने कच्चे और रिफाइंड पाम तेल और कच्चे सोया तेल के मूल आयात कीमतों में कुछ कमी की है, क्योंकि वैश्विक बाजार में कीमतों में कुछ सुधार दर्ज हुआ है। लगभग पूरे एशिया में किसान पाम के तेल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पेड़ लगाने में व्यस्त हैं, लेकिन नर्सरी स्प्राउट्स और रोपे की मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष भी कर रही है। वही मूंगफली के रकबे की बिजाई में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। चालू सीजन में बिजाई गत वर्ष से 3 लाख हेक्टेयर घटकर 45.5 लाख हेक्टेयर तक में की गई। वही उद्योग जगत मुताबिक डीओसी का निर्यात 40 % तक बढ़ा है।
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, एसईए के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2022-23 के पहले पांच महीनों अप्रैल से अगस्त के दौरान डीओसी के निर्यात में 40 फीसदी की बढ़ोतर होकर कुल निर्यात 1,531,010 टन तक का हुआ है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में इनका निर्यात 1,092,386 टन तक का ही हुआ था। अगस्त में डीओसी के निर्यात में 71 फीसदी की भारी बढ़ोतरी होकर कुल निर्यात 282,498 टन तक का हुआ है, जबकि बीते साल अगस्त में इसका निर्यात केवल 164,831 टन का ही हुआ था।
लूज तेल (प्रति दस किलो) :
- इंदौर मूंगफली तेल 1690 से 1710 तक
- मुंबई मूंगफली तेल 1690 तक
- इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1155 से 1160 तक
- इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1105 से 1110 तक
- मुंबई सोया रिफाइंड 1175 तक
- मुंबई पाम तेल 930 तक
- इंदौर पाम 995 तक
- राजकोट तेलिया 2660 तक
- गुजरात लूज 1665 तक
- कपास्या तेल इंदौर 1220 रुपए तक
तिलहन के भाव
- सरसों 5800 से 6000 तक
- रायड़ा 5400 से 5500 तक
- सोयाबीन 4800 से 5300 रुपए क्विंटल।
- सोयाबीन डीओसी स्पॉट 41500 से 42000 रुपए टन तक ।
प्लांटों के सोयाबीन भाव :
बैतूल 5575, प्रेस्टीज 5200, लक्ष्मी 5325, कास्ता 5250, सांवरिया 5250, खंडवा 5400, रूचि 5225, धानुका 5250, एमएस पचोरा 5150, प्रकाश 5200, सिवनी 5100 व एवी 5225 रुपए तक
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स के भाव - इंदौर 2000 देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1950, बुरहानपुर 1950, अकोला 2900 रुपए तक
रोजाना मंडी भाव के लिए यहां टच कर व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े
Also Read: Radish Cultivation: केवल 10 हजार का खर्च और 1.5 लाख तक कमाई, यह तरीका अपनाएं मूली की खेती में
Also Read:खुशखबरी: गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ,देश में चीनी निर्यात को मंजूरी मिलने के आसार