Ajmer News : बाढ़ से बचने के लिए जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने आमजन को बताए उपाय

Ajmer News : अजमेर जिले के स्थानीय लोगों को बाढ़ से बचने के लिए प्रशासन द्वारा रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके संदर्भ में अजमेर जिले की कलेक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग नें जिले के सभी लोगों को भारी वर्षा की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस दौरान तेज वर्षा होने के कारण आने वाली बाढ़ से बचाव करने के लिए आम लोगों को अनेकों सलाह दी गई है। जिसमें बताया गया है कि स्थानीय लोगों को बाढ़ के आने से पहले ही अपने कीमती सामान, जरुरी कागजात और अन्य जरूरी सामान को किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। इसके अलावा, अगर आप बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में है, तो पूरी तरह सतर्क रहें। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने पर अपनी जरूरत के अनुसार घर की रसोई भंडार गृह और लैट्रिन को ऊंचे स्थान पर बनवा लें।

बाढ़ के समय बरतें, ये सावधानी

भारती दीक्षित ने यह भी बताया कि, बाढ़ से जुड़ी हुई ताजा सूचना रेडियो या टेलीविजन पर जरूर सुनते रहे। ताकि, अगर बाढ़ आपके निवास स्थान तक पहुंचे उससे पहले ही आप तर्क हो जाएं और अपने परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर लेकर जाएं। इसके अलावा अपने जानवरों को भी किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। अगर कोई सुरक्षित स्थान नहीं मिलता है तो जानवरों को खोल दें ताकि वह अपने आप किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने से पहले गाड़ी से जाना सुरक्षित तरीका होता है। अगर आप बाढ़ ग्रस्त स्थान से नहीं निकाल पाते हैं, तो उससे पहले आप खाद्य सामग्री और पीने का पानी उचित मात्रा में किसी उनसे वह सुरक्षित स्थान पर रख दें। ताकि बाद में आप उसका इस्तेमाल कर सकें। Ajmer News

उन्होंने आगे बताया कि अगर घर में बाढ़ का पानी भरना शुरू हो गया है तो जल्दी से अपने सभी बिजली से जुड़े उपकरणों को बंद कर दें या में स्विच को ही बंद कर दें। इसके बाद आप किसी ऊंचे स्थान पर चले जाएं। इस दौरान आप जहरीले जीव जंतुओं से सावधान रहें और आपके द्वारा इकट्ठी की गई खाद्य सामग्री और पीने का पानी ही इस्तेमाल करें। अगर बाढ़ का पानी घुटनों से ऊपर पहुंच गया है तो तुरंत किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, ऐसे में ज्यादातर घटनाएं पानी में तैरते समय होती है। जिनसे आप बचने की पूरी कोशिश करें। तेज बारिश होने पर बांध पुल और नदियों से दूरी बनाए रखें। Ajmer News

बाढ़ जाने के बाद, ऐसे बरतें सावधानी

अधिकारी के मुताबिक, बाढ़ की स्थिति चले जाने पर भी सावधानियां बरतनी जरूरी होती है, क्योंकि बाढ़ के कारण बहुत सी बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। इसलिए बाढ़ के खत्म होने पर जल्दी से किसी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं। अगर आप बाढ़ की स्थिति के कारण कहीं दूर चले गए हैं, तो निरंतर रेडियो टेलीविजन को सुनते रहे और अगर बाढ़ के खत्म होने के निर्देश प्रशासन द्वारा मिलते हैं, तभी अपने घर में वापस लौटना चाहिए। बाढ़ के खत्म होने के तुरंत बाद बिजली के किसी भी उपकरण को न चलाएं, ऐसा करने से करंट लगने का खतरा बना रहता है। घर के अंदर धूम्रपान न करें और खाने-पीने की चीजों को ढक कर रखें। इसके अलावा अपने आसपास के स्थानीय लोगों की सहायता करें और प्रशासन की राहत कार्यों में सहायता जरुर करें। Ajmer News

Leave a Comment